देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा आगामी कावड़ यात्रा तथा मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत संभ्रान्त व्यक्तियों, सीएलजी सदस्यों तथा सर्व समाज के व्यक्तियों के साथ सदभावना गोष्ठी किये जाने के निर्देश दिये गये है।
आदेशों के अनुपालन में जनपद के समस्त थानों में थाना क्षेत्र के संभ्रान्त व्यक्तियों, सीएलजी सदस्यों तथा सर्व समाज के व्यक्तियों के साथ सदभावना गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान कावड़ यात्रा तथा मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु उपस्थित समस्त जनमानस से विवादित स्थलों, थाना क्षेत्र में शरारती तत्वों, धार्मिक भावनाओं के संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रम फैलाने वालों के संबंध में वार्तालाप कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गए। सभी समुदाय के लोगों को कावड़ यात्रा तथा मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु हिदायत दी गई कि कोई भी शरारती तत्व एक दुसरे संप्रदाय के लोगों तथा उनकी धार्मिक भावनाओ, धार्मिक स्थलों के सम्बन्ध मे टीका टिप्पणी नहीं करेगे तथा इस प्रकार के शरारती तत्व के बारे में जानकारी होने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को उपलब्ध करायेंगे। गोष्ठी में उपस्थित समस्त जनमानस द्वारा पुलिस को अपना अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिलाया गया।

More Stories
बेरागीवाला हत्या प्रकरण में पुलिस सख्त, क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने संबंधी भ्रामक एवं असत्य खबर का किया खंडन, झूठी एवं भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस करेगी कानूनी कार्रवाई
विकासनगर क्षेत्र के बैरागीवाला में हिंदू युवक की हत्या, 12 नामजद आरोपियों में से 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के घर पर गरजा बुलडोजर, घटना पर सीएम धामी की दो टूक, जिहादी और हिंसक मानसिकता को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा
खटीमा में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निकली भव्य “प्रगति पथ यात्रा”, हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग