देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में जनपद देहरादून के विभिन्न स्थानों पर कांवड़ श्रद्धालुओं की सेवा भाव हेतु भंडारे का आयोजन किया जा रहा है एवम हर प्रकार से सहायता की जा रही है।
उक्त क्रम में 20/07/2025 से दिनांक 22/07/2025 तक दून पुलिस द्वारा प्रेमनगर में कावड़ श्रद्धालुओं के लिए तीन दिवसीय भंडारे का आयोजन 24 घंटे किया गया। इसके साथ साथ यात्रा में आये श्रद्धालुओं के लिए विश्राम करने हेतु समुचित व्यवस्था की गई।
श्रद्धालुओं के लिए भंडारे के निकट ही उनके स्नान करने की अलग से व्यवस्था की गई। इसके अतिरिक्त लगातार जलपान की उचित व्यवस्था भी की गई । उक्त भंडारे का आज पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पूजा अर्चना के पश्चात विधिवत समापन किया गया। समापन से पूर्व पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा सभी कावड़ श्रद्धालुओं को भंडारे का भोजन व प्रसाद वितरित किया गया साथ ही थाना प्रेमनगर में नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों व कावड़ श्रद्धालुओं के साथ बैठकर भंडारे का भोजन व प्रसाद ग्रहण किया गया।
पुलिस सेवा भाव से प्रसन्न होकर सभी श्रद्धालुओं ने दून पुलिस को अपना आशीर्वाद देकर अगले साल फिर मिलेंगे भोले का जयकारा करते हुऐ अग्रिम यात्रा के लिये प्रस्थान किया गया।
उक्त अवसर पर क्षेत्राधिकार प्रेमनगर, थानाध्यक्ष प्रेमनगर, चौकी प्रभारी झाझरा, चौकी प्रभारी बिधौली एवं थाना प्रेमनगर में नियुक्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए-मुख्यमंत्री,15 अक्टूबर के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से यात्रा कर स्वयं जायजा लेंगे