देहरादून
पटेलनगर इलाके के ISBT के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जहां बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती की मौत हो गयी। देहरादून से विकासनगर जाने वाली बस से हुआ हादसा, 22 वर्षीय मृतक युवती सहारनपुर की रहने वाली बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पटेलनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची वही स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस देरी से पहुंचने का भी आरोप लगाया। बता दे कि बीते दिनों भी सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी।
तेज रफ्तार की चपेट में आने से कई लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे है लेकिन मौत की इस रफ्तार पर लगाम लगाने की जहमत जिम्मेदार विभाग नही उठा रहा है जिसका खामियाजा लोग अपनी जान देकर उठा रहे है।

More Stories
पुलिस अधीक्षक विकासनगर द्वारा किया गया फायर स्टेशन सेलाकुई का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण, आपात स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु सदैव तत्पर रहने के दिये निर्देश
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 6 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
धामी सरकार के चार साल में केंद्र से मिली महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी, सड़क, रेल, रोपवे, सिंचाई और पेयजल से जुड़ी कई परियोजनाओं को मिली गति