देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत द्वितीय चरण के मतदान दिवस के अवसर पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड में विकास के जो ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, उनका सीधा प्रभाव इस पंचायत चुनाव में देखने को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी इस बार रिकॉर्ड मतों से विजय हासिल करेंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र मसूरी में जिला पंचायत की तीनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की दमदार जीत हो रही है।
मंत्री जोशी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं के कल्याण के लिए जो योजनाएं धरातल पर उतारी हैं, उससे जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। यही विश्वास इस पंचायत चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का आधार बनेगा।

More Stories
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए-मुख्यमंत्री,15 अक्टूबर के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से यात्रा कर स्वयं जायजा लेंगे