देहरादून
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में उपनल कर्मचारियों के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जोशी के समक्ष समान कार्य के लिए समान वेतन एवं उपनल कर्मचारियों को नियमित करने की मांग प्रमुखता से रखी।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उपनल कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है और मामले पर गंभीरतापूर्वक विचार कर रही है। मंत्री जोशी ने कहा कि शीघ्र ही उपनल कर्मचारियों के हित में उपयुक्त निर्णय लिया जाएगा, जिससे उन्हें राहत मिल सके।
इस दौरान उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल, महामंत्री विनय प्रसाद, हरीश कोठारी, पीएस बोरा, जगतराम भट्ट उपस्थित रहे।

More Stories
सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस द्वारा अर्धसैनिक बलों के साथ किया फ़्लैग मार्च, माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालो को कड़ी कार्यवाही दी चेतावनी
पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में अलग अलग टीमो द्वारा संदिग्धों के ठिकानों पर की गई औचक छापेमारी, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 73 व्यक्तियों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर लाया गया थाने
जब अफसर खुद बने मिसाल : साइकिल से दफ्तर पहुंचे बंशीधर तिवारी* *सूचना महानिदेशक ने खुद से की “नो व्हीकल डे” की शुरुआत*