देहरादन
देहरादून के व्यस्त रिस्पना पुल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती एक कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार चार युवक छिद्रवाला की ओर से आ रहे थे, जो मूल रूप से हल्द्वानी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आग लगते ही युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि ये युवक आयुष एकेडमी से क्रिकेट खेलकर लौट रहे थे, तभी अचानक गाड़ी में आग लग गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहन को नुकसान पहुंचा है। आग बुझाने के बाद क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया जा रहा है और यातायात व्यवस्था सामान्य की जा रही है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग, क्षेत्र के विकास के लिए कीं छह महत्वपूर्ण घोषणाएं
रैपिडो चालक द्वारा की गयी चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया सफल अनावरण,.शातिर चोर (रैपिडो चालक) को किया गिरफ्तार
*मुख्य सचिव ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्यता और खुशहाली की कामना की