देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों वांछित/ईनामी/पैरोल पर रिहा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित करते हुए प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
इसी क्रम में वर्ष 2020 में धोखाधड़ी के अभियोग में अभियुक्त प्रवेश खंडूरी पुत्र श्रीधर प्रसाद जेल गया था, जिसे जिला कारागार देहरादून से कोविड के दौरान 90 दिवस के पैरोल पर रिहा किया गया था, अभियुक्त द्वारा निर्धारित समयावधि के बाद भी न ही न्यायालय के समक्ष आत्मसमपर्ण किया गया और न ही विचाराधीन वाद में जमानत प्राप्त की गई।
अभियुक्त के लगातार फरार रहने पर मा० न्यायालय द्वारा उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे, जिस पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त प्रवेश खंडूरी पुत्र श्रीधर प्रसाद को बल्लूपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार वारण्टी का नाम पता*
प्रवेश खंडूरी पुत्र श्रीधर प्रसाद निवासी थानो निकट टेलीफोन टावर रानी पोखरी देहरादून
*पुलिस टीम*
*(1)* अ0उ0नि0 गजेंद्र रावत
*(2)* कानि0 श्रीकांत ध्यानी
*(3)* कानि0 संदीप छाबड़ी

More Stories
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए-मुख्यमंत्री,15 अक्टूबर के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से यात्रा कर स्वयं जायजा लेंगे