देहरादून
दिनांक 14/01/26 को वादी सुधांशु नेगी पुत्र संजय कुमार नेगी निवासी लेन नं० – 01, गंगोत्री एनक्लेव बंजारा वाला, द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी में लिखित तहरीर दी की शाम के समय वे अपनी स्कूटी एक्टिवा से आराघर से अपने घर कारगी चौक की ओर जा रहे थे, इस दौरान धर्मपुर चौक पर एक मारुति फ्रॉनक्स कार के चालक द्वारा रेड लाइट जंप करते हुए अपनी कार को उनकी स्कूटी के आगे खड़ा कर दिया, जिस पर आपत्ति जताने पर कार सवार व्यक्तियों द्वारा उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई तथा उन्हें धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। उक्त घटना में उनके चेहरे पर काफी चोटें आई। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल थाना नेहरू कॉलोनी पर मु०अ०सं०- 20/26 धारा 115(2)/ 324(4)/351(3)/ 352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना में एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कार सवार अभियुक्तों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर घटना में शामिल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए संबंधित वाहन फ्रॉनक्स कार को सीज किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- शुभम पांडे पुत्र राजेश चंद्र पांडे निवासी गोबिंदगढ़, थाना कैंट
2- राहुल पुत्र रामानंद निवासी उपरोक्त
3- मोहित ठाकुर पुत्र श्रवण ठाकुर निवासी उपरोक्त

More Stories
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए-मुख्यमंत्री,15 अक्टूबर के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से यात्रा कर स्वयं जायजा लेंगे