देहरादून,
विकासनगर/शेरपुर क्षेत्र में खाली पड़ी जमीनों पर कथित अवैध कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि संबंधित भूमि पर बिना अनुमति प्लॉटिंग का कार्य किया जा रहा था तथा एक स्थान पर फैक्ट्री जैसा स्ट्रक्चर भी खड़ा किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून DM के आदेश पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने सख्त कदम उठाते हुए अवैध निर्माण को सील कर दिया है। प्राधिकरण द्वारा संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि निर्माण की वैधता की जांच की जा रही है और यदि नियमों का उल्लंघन पाया गया तो आगे भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध कब्जे और अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।


More Stories
अवैध पशु कटान में लिप्त 2 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, डोईवाला क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का 8 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, डिलीवरी बॉय सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां, बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है—मुख्यमंत्री