देहरादून
वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में कोतवाली नगर पर दिनाँक 01-05-26 को सूचना प्राप्त हुई कि खुडबुडा मंडी के पास कुछ व्यक्ति आपस में शोर शराबा करते हुए झगड रहे है तथा एक दूसरे को मरने-मारने पर उतारू हैं। सूचना पर कोतवाली नगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तो देखा कि मौके पर किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था, जिस कारण दोनो ही पक्ष एक दूसरे के साथ झगडा करते हुए शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे। दोनो पक्षों को मौके पर समझाने का प्रयास किया गया किन्तु दोनो ही पक्ष और अधिक उग्र होकर एक दूसरे के साथ गाली गलौच करते हुए झगडा करने लगे, जिस पर सुरक्षा एंव शान्ति व्यवस्था भंग होने की आशंका के दृष्टिगत दोनो पक्षों के 03 व्यक्तियों को धारा: 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1- आर्यन कुमार पुत्र भोलू शाह निवासी गुजरा बाजार बलिया अस्थाई पता सब्जी मंडी नाले के पास खुडबुडा कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र- 18 वर्ष।
2- अनुष साहनी पुत्र सुंदर साहनी निवासी बिंदाल बस्ती, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र 18 वर्ष।
3- सूरज पुत्र उमेश पासवान निवासी मलीन बस्ती चुक्खुवाला, देहरादून, उम्र 19 वर्ष।
*पुलिस टीम:-*
1- उ0नि0 कुसुम पुरोहित, चौकी प्रभारी खुडबुडा, कोतवाली नगर
2- हे0कां0 महेंद्र सिंह
3- कां0 अरविंद कुमार

More Stories
महिला का उत्पीड़न कर उसे तीन तलाक देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध रूप से शराब तस्करी में लिप्त 3 शराब तस्कर आये दून पुलिस की गिरफ्त में
धामी सरकार के विजन को जमीन पर उतारने में जुटा आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग 67.83 करोड़ का भव्य अतिथि गृह और 2332.05 लाख का आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, विकास के दो मॉडल, एक विजन