देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में आज दिनाँक 05/08/2026 को थाना रायपुर को रायपुर क्षेत्रान्तर्गत शक्ति विहार, चूना भट्ठा, अधोईवाला में दो पक्षों के मध्य विवाद व आपसी कहासुनी के दौरान मारपीट की घटना की सूचना प्राप्त होने पर थाना रायपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची, मौके पर विवाद के सम्बंध में जानकारी करने पर एक पक्ष के 03 व्यक्तियों 1-कौशल्या पत्नी अमरनाथ साहनी निवासी चूना भट्टा रायपुर देहरादून उम्र 46 वर्ष।
2-विशाल पुत्र अमरनाथ साहनी निवासी उपरोक्त उम्र 28 वर्ष।
3- चंचला देवी पत्नी विशाल निवासी उपरोक्त (उम्र 24 वर्ष)
द्वारा दूसरे पक्ष के दो व्यक्तियों के साथ मारपीट किए जाने के तथ्य प्रकाश में आए हैं। प्रकरण में प्राप्त तहरीर एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा उक्त तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच की जा रही है तथा जांच में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

More Stories
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए-मुख्यमंत्री,15 अक्टूबर के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से यात्रा कर स्वयं जायजा लेंगे