देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने, हुड़दंग करने तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 09/09/26 को बसंत विहार पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बल्लूपुर चौक के पास फ्लाई ओवर के नीचे शराब पीने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 08 व्यक्तियों को फ्लाई ओवर के नीचे सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए पाए जाने पर हिरासत में लिया गया तथा उक्त सभी व्यक्तियों को थाने लाकर उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देते हुए उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

More Stories
प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए-मुख्यमंत्री,15 अक्टूबर के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से यात्रा कर स्वयं जायजा लेंगे
सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त जन शिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए: मुख्यमंत्री
साइबर अपराधों से बचाव के लिए चली दून पुलिस की पाठशाला, राज्य लोक सेवा आयोग के प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षुओं को साइबर अपराधों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बंध में किया जागरूक