हरिद्वार
शनिवार देर शाम सीबीआई ने बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से लंबी पूछताछ की। शिवालिक गेस्ट हाउस में हुई इस पूछताछ में सुरेश राठौड़ से तकरीबन 3 से 4 घंटे तक सीबीआई की टीम ने पूछताछ की। सीबीआई की टीम सुरेश राठौड़ को उनके आवास से उठाकर यह इस शिवालिक गेस्ट हाउस में पूछताछ के लिए लाई थी। पूछताछ के बाद सुरेश राठौड़ ने बताया कि सीबीआई को वह सहयोग कर रहे हैं और आगे भी पूरा सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने जो भी उनसे पूछा उसका उन्होंने सही-सही जवाब दिया और आगे भी इसी तरह से सहयोग करते रहेंगे। हालांकि अभिनेत्री उर्मिला के सवाल पर उन्होंने उन्हें जानने से इनकार कर दिया। आपको बता दें कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सीबीआई के पास है इसी क्रम में सीबीआई इस मामले में अपनी जांच केअर्ने हरिद्वार पहुंची थी।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने व लड़ाई झगड़ा करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का सबक, दबंगई दिखाने वाले 8 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर भोपाल में उनके आवास पर शोक संवेदनाएं प्रकट की
उत्तराखण्ड में SSR की शुरुआत, ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय, 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन