देहरादून
देहरादून नगर निगम प्रांगण में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन से जुड़े पदाधिकारी और कर्मचारी एकत्रित हुए और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन के शाखा अध्यक्ष सुनील कुमार ( सोनू खैरवाल) एवं यूनियन के महासचिव धीरज भारती ने किया इस मौके पर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैध मौजूद रहे । प्रदर्शन के बाद 6 सूत्रीय मांग पत्र पूर्व की भांति देहरादून नगर निगम के महापौर सौरभ थपलियाल को सोपा इसी के साथ नि देशक शहरी विकास और नगर आयुक्त देहरादून आलोक कुमार पांडे को भी ज्ञापन प्रेषित किया गया।
1-नगर निगम बोर्ड प्रस्ताव में पारित पर्यावरण मित्रों के 800 रुपए प्रतिदिन स्वीकृत किया गया है उसका शासनादेश जारी किया जाए
2-बोर्ड में 715 पर्यावरण मित्रों की भर्ती का शासनादेश जारी किया जाए
3-समस्त अस्थाई दैनिक वेतन/ संविदा नाला गैंग/ रात्रि गैंग/ मोहल्ला स्वच्छता समिति/ पर्यावरण मित्रों के विनियमितीकरण की कमेटी गठित की तो की गई परंतु कमेटी द्वारा तददिनांक तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है जो की काफी निराशाजनक है तत्काल कमेटी गठित कर शासन को रिपोर्ट प्रेषित की जाए
4-विनियमितीकरण की कट ऑफ डेट 2018 की जगह 2024 की जाए
5-स्थाई पर्यावरण मित्रों के मित्र के 2015 के ढांचे में संशोधन कर मृत पद बहाल किए जाए
6-नगर निगम के क्षेत्रफल आबादी के अनुसार स्थाई पर्यावरण मित्रों के 3000 नए पदों की स्वीकृति का शासनादेश जारी किया जाए।
प्रदर्शन में शामिल राजकुमार, सुनील कुमार ,अरुण कुमार, अरविंद कुमार, शुभम सौदे, छाया देवी, मुन्नी देवी, विमला देवी, ममता , आदि सैकड़ो पर्यावरण मित्र शामिल रहे।

More Stories
पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार को पर्यावरणीय मंज़ूरी, रनवे 3,000 मीटर तक बढ़ेगा, पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार कुमाऊं के लिए ऐतिहासिक कदम–मुख्यमंत्री धामी
भूस्खलन प्रबंधन के क्षेत्र में उत्तराखण्ड और ओडिशा मिलकर करेंगे कार्य, यूएसडीएमए-ओएसडीएमए के बीच जल्द होगा एमओयू
आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत दून पुलिस द्वारा हेलमेट के प्रयोग एवं यातायात के नियमों का पालन किए जाने के संबंध में चलाया गया जागरुकता अभियान