देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर संदिग्धों की तलाश हेतु सम्पूर्ण जनपद में वृहद स्तर पर सत्यापन/चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 03-12-2025 को कोतवाली पुलिस द्वारा एनएनटीएफ तथा डाॅग स्क्वाड के साथ थाना क्षेत्रान्तर्गत लक्खी बाग, रीठा मंडी, सिंगल मंडी, कुसुम विहार आदि क्षेत्रों में सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश व अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई, साथ ही क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों व संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई। इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने तथा अनियमितता मिलने पर 30 मकान मालिकों का 83 पुलिस एक्ट में चालान करते हुए 03 लाख रू0 का जुर्माना किया गया साथ ही संदिग्ध रूप से घूम रहे 04 व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्यवाही करते हुए 81 पुलिस अधि0 में चालान कर 1000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
एसएसपी दून के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में सत्यापन/चैकिंग अभियान लगातार जारी है।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह