देहरादून
थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत पीपल चौक माण्डुवाला में बाइक सवार दो युवक भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी (32 साल) पर फायर कर मौके से फरार हो गए. घायल युवक के दोस्तों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. मृतक के दोस्त की तहरीर के आधार आरोपी के खिलाफ थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई.बता दें कि, अभिषेक बर्तवाल (निवासी तिल्वाड़ी थाना सेलाकुई) ने शिकायत दर्ज कराई है कि 2 जून की देर रात जब वो अपने दोस्तों के साथ गाड़ी में पीपल चौक माण्डुवाला में थे, तभी मोटरसाइकिल में आए दो युवकों में से एक ने उनकी गाड़ी पर सामने की ओर से फायर झोंक दिया. गोली रोहित की गर्दन पर लगी, जिसके बाद घायल रोहित नेगी को दोस्त ग्राफिक ऐरा अस्पताल झाझरा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया.
अभिषेक बर्तवाल की तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक रोहित के एक दोस्त की महिला मित्र के साथ आरोपी की जान पहचान थी. रात में रोहित नेगी अपने उसी दोस्त, उसकी महिला मित्र व अन्य दोस्तों के साथ नयागांव में एक अन्य दोस्त के घर पर था.

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश में श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, राज्य के वर्तमान मुद्दों पर हुई चर्चा
इस यात्रा वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के चार धाम आने की उम्मीद, पंजीकरण संख्या 6 लाख से पहुंची पर, श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति यात्रा तैयारियों में जुटी: हेमंत द्विवेदी