अल्मोड़ा
उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के रानीखेत से 50 कि मी दूर भिकियासैंण में एक बड़ा बस हादसा हुआ , यह यात्री बस सिरखोन बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ जब केमू की बस द्वाराहाट से रामनगर को जा रही थी। बस में 19 लोग सवार थे जिसमें 7 लोगों की मृत्यु की खबर है और 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण में भेजा गया है। गंभीर रूप से 2 घायलों को हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजने की व्यवस्था की जा रही है। विधायक डॉ0 प्रमोद नैनवाल, विधायक महेश जीना, जिलाधिकारी अंशुल सिंह व एसएसपी देवेन्द्र पींचा सहित राहत एवं बचाव कार्य के लिए सभी टीमें मौके पर मौजूद रही। एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने कहा कि द्वाराहाट से रामनगर की ओर जा रही बस भिकियासैंण के पास खाई में गिर गई, जिसमें सात लोगों की मृत्यु हो गई और 12 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को भिकियासैंण अस्पताल में लाया गया है और दो लोग गंभीर घायल हैं उन्हें एयर लिफ्ट किया गया है। वहीं विधायक महेश जीना ने कहा कि हमारी संवेदना मृतकों के परिजनों और घायलों के साथ हैं और हमारा प्रयास रहेगा कि सभी घायलों का उचित इलाज हो।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह