देहरादून
देहरादून नगर निगम के विकास कार्यों में एक बार फिर से रोक लग सकती है,कारण है कि पूर्व में किये गए कार्यों का भुगतान ठेकेदारों को अभी तक नहीं हो पाया है जिस कारण ठेकेदारों में आक्रोश भी है।
बता दे कि देहरादून नगर निगम में 100 वार्ड है जिनमे सड़क,नाली,पेच वर्क और पुस्तों का निर्माण कार्य निगम के रजिस्टर्ड ठेकेदारों द्वारा किया जाता है,परंतु पिछले कई महीनों से भुगतान की फाइलें आगे नही बढ़ पा रही है। ठेकेदारों का कहना था कि निगम का नया बोर्ड बना है जिसमे नए जनप्रतिनिधि भी चुनकर आये है जिन्होंने अपने-अपने वार्डों के विकास कार्यो हेतु प्रस्ताव लगाए है और 15 मई के आसपास इनपर टेंडर भी लग जाएंगे,लेकिन भुगतान न होने के कारण ठेकेदार टेंडर कैसे ले पाएंगे,क्योंकि टेंडर के समय टेंडर की राशि और एफडी आदि के लिए भी भुगतान की आवश्यकता होती है। कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन नगर निगम देहरादून के अध्यक्ष मुकेश शर्मा का कहना है कि उनके भुगतान की फ़ाइल अकाउंट विभाग में आकर अटक जाती हैं और अकाउंट विभाग में बैठे लोग ट्रेजरी में पैसा न होने का बहाना बनाकर भुगतान की फाइलें अटका देते है। इनका ये भी कहना है कि कई कार्य ऐसे भी है जिनको एडवांस में ठेकेदारों से करा लिया जाता है,लेकिन भुगतान की बारी आने पर ठेकेदार निगम के चक्कर ही लगाते रहते है। अब ठेकेदारों का कहना है कि यदि जल्द ही उनका भुगतान नही जाता तो वे टेंडर का बहिष्कार करेंगे।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह