देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत के विधान सभा क्षेत्र चम्पावत में पूर्णागिरी मेले हेतु सेलागांव में बहुउद्देशीय प्रशासनिक भवन बनाये जाने हेतु ₹ 8.54 करोड के सापेक्ष ₹ 4 करोड़ स्वीकृत किये जाने तथा मानस मंदिर माला मिशन के अन्तर्गत श्री हनुमान गढ़ी मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु ₹ 4.91 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौड़ी स्थित पर्यटक आवास गृह खिर्सू के नवीनीकरण एवं उच्चीकरण किये जाने हेतु ₹ 4.01 करोड, जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला के न्याय पंचायत मुख्यालय जखोली/फिताड़ी में श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर प्रागंण का समतलीकरण/सौन्दर्यीकरण हेतु ₹ 1.09 करोड़ तथा विधानसभा पुरोला के विकासखण्ड नौगांव में रंवाई घाटी के आराध्य देवी श्री रुद्रेश्वर महाराज मंदिर बिल्ला नौगांव के सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 1.07 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही जिला कारागार पौडी में नवीन आवासीय भवन निर्माण हेतु ₹ 9.25 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

More Stories
भीमताल नगर पालिका को मिले पांच नए कूड़ा वाहन, भीमताल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने नए कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मुख्यमंत्री धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड व कैंप कार्यालय में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सुनी जनसमस्याएं
1 वर्ष पूर्व राजपुर में हुई हत्या की घटना का मास्टरमाइंड 50 हज़ार का ईनामी अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में, प्रोपर्टी विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा सुपारी देकर कराई थी अपने सौतेले भाई की हत्या