देहरादून
दिनांक 27.12.2025 को कबिलन जगदीशन, निवासी चेन्नई, तमिलनाडु द्वारा पुलिस आपात सेवा 112 के माध्यम से सूचना दी गई कि वे देहरादून से मसूरी की ओर यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान वाहन चालक द्वारा गलती से वाहन की डिग्गी खुली छोड़ देने के कारण उनका एक बैग वाहन से गिर गया है, जिसमे उनका महत्वपूर्ण व्यक्तिगत समान रखा तथा आवश्यक दस्तावेज रखे हुए थे।
सूचना प्राप्त होते ही कोतवाली मसूरी पर गठित पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए संभावित स्थानों पर सघन तलाश एवं खोजबीन अभियान चलाया गया।
पुलिस की सक्रियता एवं सतर्कता के परिणामस्वरूप आज दिनांक 28.12.2025 को संबंधित व्यक्ति का खोया हुआ बैग सकुशल बरामद कर सूचनाकर्ता के सुपुर्द किया गया। बैग प्राप्त होने पर सूचनाकर्ता द्वारा उत्तराखंड पुलिस की त्वरित कार्यवाही, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
*पुलिस टीम का विवरण-*
1. अ0 उ0नि0 बुद्धि प्रकाश
2. कां0 प्रदीप गिरी
3. कां0आशीष रावत

More Stories
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए-मुख्यमंत्री,15 अक्टूबर के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से यात्रा कर स्वयं जायजा लेंगे