देहरादून
कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाये रखने तथा आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत असमाजिक तत्वो को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु वर्तमान मे सम्पूर्ण राज्य में प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को प्रभावी कार्यवाही कर अभियान को सफल व सार्थक बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्गत निर्देशो के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा कोतवाली डोईवाला पर पूर्व से गठित टीम को उक्त सन्दर्भ मे प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
गठित टीम द्वारा उच्च स्तरीय सुरागरसी करते हुए मुखबिर के मध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 27/05/2026 को थाना क्षेत्र सौंग नदी के पुराने पुल पर डोईवाला से 02 अभियुक्तों खुशहाल सैनी व रबजी सिंह को सट्टा पर्ची बनाकर रूपयो की हार-जीत की बाजी लगाते हुए मौके पर 12020/- नगद व 01 पैन व 01 डायरी बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर नियमानुसार मु0अ0सं0- 166/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।
*विवरण अभियुक्त*
1- खुशहाल सैनी पुत्र श्री सूरज सिंह निवासी मेहर अलीपुर बकराबाद थाना नहटौर जिला बिजनौर हाल निवासी राजीव नगर डोईवाला उम्र 19 वर्ष
2- रबजी सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी मेहर अलीपुर बकराबाद थाना नहटोर जिला बिजनौर हाल निवासी राजीव नगर डोईवाला जिला देहरादून उम्र 20 वर्ष
*बरामदगी का विवरण*
1- नगदी – 12020 रूपये
2- पैन – 01
3- डायरी – 01
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 मुकेश कुमार
2- हे0का0 सुधीर सैनी
3- कानि0 वीर सिह

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने व लड़ाई झगड़ा करने वालों को दून पुलिस ने पढाया कानून का सबक, दबंगई दिखाने वाले 8 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर भोपाल में उनके आवास पर शोक संवेदनाएं प्रकट की
उत्तराखण्ड में SSR की शुरुआत, ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय, 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन