देहरादून
आगामी चार धाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा यात्रा मार्गों पर पडने वाले सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश हेतु व्यापक स्तर पर चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज दिनाँक 13/03/2026 को ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत हरिद्वार-ऋषिकेश मार्ग तथा त्रिवेणी घाट स्थित होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशालाओं में क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस तथा प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीमों द्वारा मुख्य मार्ग /फुटपाथ पर अवैध रूप से बोर्ड/सामान आदि लगाकर अतिक्रमण कर यातायात को अवरूद्ध करने वाले प्रतिष्ठानों के संचालकों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही करते हुए भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न करने की हिदायत दी गई, इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 05 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 1250/- रू0 का जुर्माना वसूला गया।
अभियान के दौरान अपने प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों/ किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 03 भवन/ प्रतिष्ठान स्वामियों का पुलिस द्वारा 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 30 हजार रू0 का जुर्माना किया गया।

More Stories
प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए-मुख्यमंत्री,15 अक्टूबर के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से यात्रा कर स्वयं जायजा लेंगे
सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त जन शिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए: मुख्यमंत्री
साइबर अपराधों से बचाव के लिए चली दून पुलिस की पाठशाला, राज्य लोक सेवा आयोग के प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षुओं को साइबर अपराधों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बंध में किया जागरूक