देहरादून। उत्तराखंड में आसमान से बरसते कहर ने प्रशासन को अलर्ट मोड पर ला दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने 13 अगस्त 2025 के लिए पौड़ी गढ़वाल, चम्पावत, बागेश्वर, टिहरी गढ़वाल समेत कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के मुताबिक, कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है, जिससे नदियों, नालों और गदेरों में तेज जल प्रवाह और जलस्तर बढ़ने का खतरा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है।

More Stories
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए-मुख्यमंत्री,15 अक्टूबर के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से यात्रा कर स्वयं जायजा लेंगे