देहरादून
प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता विश्व विख्यात बॉक्सर एवं भूतपूर्व राज्यसभा सदस्य मैरीकाम ने शिष्टाचार भेंट की
इस अवसर पर कॉरपोरेट एवं गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से खेल क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित करने तथा उनकी प्रतिभाओं के विकास हेतु विभिन्न संभावनाओं पर सार्थक चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं, प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें खेलों के प्रति प्रेरित करने और राज्य में खेल संस्कृति को सुदृढ़ कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य के खिलाडियों को अवसर प्रदान करने हेतु संभावना पर विचार किया गया।
इस मौके पर सचिव रणवीर सिंह, खेल निदेशक श्रीमती दीप्ती सिंह एवं अपर सचिव मुख्यमंत्री मनमोहन मैनाली उपस्थित रहे।

More Stories
अवैध पशु कटान में लिप्त 2 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, डोईवाला क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का 8 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, डिलीवरी बॉय सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां, बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है—मुख्यमंत्री