देहरादून
आज दिनांक – 31/07/2026 को मखसूधन पुत्र सूक्त महतो, निवासी मकान संख्या-157, शीशमवाड़ा, मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल द्वारा अपने दो नाबालिग बच्चे 08 वर्ष व 10 वर्ष के खो जाने की सूचना कोतवाली ऋषिकेश पुलिस को दी गई और बताया कि उनके द्वारा बच्चो को ढूंढने का काफी प्रयास किया गया, परन्तु वह नही मिले। प्राप्त सूचना पर कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर तत्काल बच्चों की खोजबीन प्रारंभ की गयी। गठित टीम द्वारा बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड सहित आसपास के सभी संभावित स्थानों पर बच्चों की तलाश की गई, साथ ही विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन करते हुए आमजन से पूछताछ करते हुए बच्चों की तलाश की गई। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों से दोनों बच्चों को बस अडडा, आई0एस0बी0टी0 क्षेत्र ऋषिकेश से सकुशल बरामद किया गया तथा बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
परिजनों द्वारा अपने बच्चों को वापस पाकर पुलिस द्वारा उनकी तलाश हेतु की गई त्वरित कार्यवाही की प्रशांसा करते हुए देहरादून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
*पुलिस टीम*
1-उ0निरी0 शैलेन्द्र ममगाईं
2-कां0 सुनील कुमार,
3- कां0 शंकर बिजलवान
4- कां0 कुंदन चंद

More Stories
प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए-मुख्यमंत्री,15 अक्टूबर के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से यात्रा कर स्वयं जायजा लेंगे
सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त जन शिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए: मुख्यमंत्री
साइबर अपराधों से बचाव के लिए चली दून पुलिस की पाठशाला, राज्य लोक सेवा आयोग के प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षुओं को साइबर अपराधों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बंध में किया जागरूक