
देहरादून
कल 7 सितम्बर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड पहुंची जहां पर उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही कांग्रेस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि घेराव कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, सहप्रभारी मनोज यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव महर्षि, प्रदेश महामंत्री संगठन राजेन्द्र भंडारी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह,गरिमा दसोनी, राकेश राणा, कविन्द्र इष्टवाल, प्रदेश सचिव अमेन्द्र बिष्ट, राजेश चमोली, महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी, विकास नेगी टीचकुले आदि वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित थे।

More Stories
महिला का उत्पीड़न कर उसे तीन तलाक देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध रूप से शराब तस्करी में लिप्त 3 शराब तस्कर आये दून पुलिस की गिरफ्त में
धामी सरकार के विजन को जमीन पर उतारने में जुटा आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग 67.83 करोड़ का भव्य अतिथि गृह और 2332.05 लाख का आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, विकास के दो मॉडल, एक विजन