देहरादून
हाल ही में दिल्ली में हुई कार विस्फोट की घटना के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में शान्ति एंव सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत फ्लैगमार्च किये जाने के निर्देश दिये गये थे, उक्त निर्देशों के क्रम मेें आज दिनाँक 12/11/2025 को एसएसपी देहरादून के निर्देशन में जनपद के नगर व देहात क्षेत्र में प्रेमनगर, ऋषिकेश, पटेलनगर, कोतवाली व राजपुर क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस द्वारा पीएसी के साथ मिलकर फ्लैगमार्च किया गया।
फ्लैगमार्च के दौरान आमजन को सुरक्षा का विश्वास दिलाते हुए सतर्कता बरतने की अपील की गई, साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया पर अपुष्ट/भ्रामक खबरों को साझा न करने के सम्बंध में अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त अपने आस-पास किसी भी संदिग्ध वस्तु/व्यक्ति के सम्बंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल उसे पुलिस से साझा करने हेतु बताया गया।
दिल्ली में हुई घटना के बाद एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा लगातार जनपद के सभी सीमावर्ती चैक पोस्टो तथा आन्तरिक मार्गो पर लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए जनपद की सीमाओं में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति/वाहन की चैकिंग सुनिश्चित की जा रही है, साथ ही भीड-भाड वालें स्थानो/रेलवे स्टेश्न/बस स्टेशन तथा मॉल आदि में बीडीएस तथा डॉग स्कवाड की सहायता से लगातार चैकिंग की जा रही है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में किया प्रतिभाग
*उत्तराखण्ड में स्व-गणना का शुभारंभ, 16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2026 तक प्रदेशवासियों को मिलेगी स्व-गणना की सुविधा,. राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन द्वारा स्व-गणना कर इस अभियान का किया विधिवत शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने EEPC India के 56वें उत्तरी क्षेत्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में किया प्रतिभाग